लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने बालाकोट में दोबारा सक्रिय किए आतंकी शिविर, IAF की एयर स्ट्राइक ने मचाई थी भारी तबाहीः जनरल बिपिन रावत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 11:40 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान ने बालाकोट के आंतकी शिविरों को दोबारा सक्रिय कर दिया है और करीब 500 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई में मीडिया से बात करते हुए जनरल रावत ने कहा कि इस्लाम की गलत व्याख्या की गई है।आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना पूरी तरह से सक्रिय हैं ताकि घुसपैठ की कोशिश को विफल किया जा सके।

भारत के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान ने बालाकोट के आंतकवादी शिविर दोबारा सक्रिय कर दिए हैं। चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए जनरल रावत ने कहा कि इस्लाम की गलत व्याख्या की गई है। जनरल रावत ने कश्मीर के हालात पर भी अपनी बात रखी।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान ने बालाकोट के आंतकी शिविरों को दोबारा सक्रिय कर दिया है और करीब 500 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इससे ये भी साबित होता है कि भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक ने वहां भारी तबाही मचाई थी। 

सेना प्रमुख ने कहा, 'जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्‍तान ने खुलेआम बोल दिया है कि हम आतंकी भेजेंगे।' उन्होंने कहा कि सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इसी वजह से बढ़ी हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि इन आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना पूरी तरह से सक्रिय हैं ताकि घुसपैठ की कोशिश को विफल किया जा सके।

सेना प्रमुख ने कहा कि कुछ तत्व इस्लाम की गलत व्याख्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद अहम है कि हमारे धर्म गुरु इस्लाम का सही मतलब बताएं। सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर घाटी का पाकिस्तान प्रशासित आतंकवाद से कनेक्शन कट गया है। लोगों के बीच संचार में कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में कोई कठोर प्रतिबंध नहीं है। वहां लोग रोजमर्रा का काम कर रहे हैं। लोग सेब तोड़ रहे हैं और उन्‍हें पैक कर रहे हैं। सेना इसे राज्‍य के बाहर पहुंचाने में मदद कर रही है।

टॅग्स :बालाकोटबिपिन रावतसर्जिकल स्ट्राइकभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?