लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी : लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:19 IST

Open in App

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अफगानिस्तान के संदर्भ में बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी । चीन के परोक्ष संदर्भ में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उत्पन्न तनाव के बारे में बिरला ने कहा, ‘‘ भारत के सैनिक सीमाओं की रक्षा दृढ़ता के साथ करने को कटिबद्ध हैं। भारत आतंकवादी और विस्तारवादी नीति के खिलाफ है ।’’ उन्होंने कहा कि कुछ देशों की विस्तारवादी नीति के कारण सीमा पर तनाव उत्पन्न होता है। बिरला ‘पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिये संसदीय पहुंच कार्यक्रम’ के तहत एक सप्ताह के दौरे पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख गए हैं । लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह पंचायती राज प्रणाली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के दौरे पर आए हैं । अफगानिस्तान के राजनीतिक संकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर पूरा भरोसा है कि वह किसी दूसरे देश (अफगानिस्तान) में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देगी ।’’ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि लद्दाख बुद्ध की धरती है और यहां से बुद्ध के शांति एवं सौहार्द का संदेश जायेगा । बिरला ने कहा कि भारत अपनी सीमा और अपने लोगों की सुरक्षा करने में सक्षम है। लद्दाख का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास लोगों की आकांक्षाओं और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए होनी चाहिए । इस क्षेत्र में बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने की क्षमता है। बिरला का पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी सहित लद्दाख के सुदूर क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। वे पहलगांव और श्रीनगर भी जायेंगे और पंचायत नेताओं से बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमन विक्रम बिरला ? जानिए पूर्व क्रिकेटर से चेयरमैन बनने का सफर

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम