लाइव न्यूज़ :

सेना खरीदेगी बेहद खतरनाक 'प्रलय' मिसाइल,चीन-पाकिस्तान सीमा पर तैनात होंगी

By शिवेंद्र राय | Published: December 26, 2022 11:18 AM

भारतीय सशस्त्र बलों के लिए लगभग 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी गई है। प्रलय मिसाइल की तैनाती पाकिस्तान और चीन से लगती सीमा पर तैनात की जाएंगी। ये भारत की रॉकेट फोर्स बनाने की तैयारियों का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रलय मिसाइलों को इंटसेप्ट कर पाना बेहद कठिन प्रलय चीन की डोंगफेंग मिसाइल का मुकाबला कर सकती है150 से 500 किलोमीटर तक है 'प्रलय' की रेंज

नई दिल्ली: चीन से लगातार जारी विवाद और सीमा पर बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार और भारतीय सेनाओं ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बड़े फैसले में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए लगभग 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी है। ये बेहद खतरानाक मिसाइलें पाकिस्तान और चीन से लगती सीमा पर तैनात की जाएंगी। प्रलय मिसाइलों को इंटसेप्ट कर पाना बेहद कठिन काम है। इन मिसाइलों की रेंज 150 से 500 किलोमीटर तक है और यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। 

बेहद उन्नत तकनीक से बनाई गई प्रलय मिसाइलों का विकास साल 2015 में शुरू किया गया था। साल 2021 और 2022 में इसका दो बार सफल परीक्षण हुआ। इस तरह की मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम और दूसरे हथियारों को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है और अब भी लगातार इसे उन्नत बनाने पर काम किया जा रहा है। प्रलय चीन की डोंगफेंग मिसाइल का मुकाबला कर सकती है। खास बात यह है कि इसे रात को भी दागा जा सकता है। 

लगातार ताकत बढ़ा रही है भारतीय सेना

2020 में गलवान में हुए संघर्ष के बाद से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन से सीमा पर तनाव जारी है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। भारतीय सशस्त्र बलों का पूरा ध्यान अब चीन से लगती सीमा पर अपनी ताकत को बढ़ाने में है। चीन और पाकिस्तान के साथ एक साथ युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए ही पूर्व सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत रॉकेट फोर्स बनाने पर काम कर रहे थे। ताकि सीमा पर दुश्मन को काउंटर किया जा सके। प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी जनरल रावत की इसी योजना का हिस्सा है।

बता दें कि भारत ने 15 दिसंबर को देश की सबसे ताकतवर अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था। अग्नि-5 का परीक्षण रात में किया गया था।  मिसाइल को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से दागा गया और इसने 5500 किलोमीटर दूर स्थित निशाने को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। 

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सDefense Forcesमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय सेना मिला पहला आत्मघाती ड्रोन नागास्त्र-1, आतंकी ठिकाने तबाह करने में सक्षम, जानें इसकी खासियत

भारतKuwait fire tragedy: IAF का 130J वापस लाया 45 भारतीय पीड़ितों के शव; लुलु ग्रुप ने की राहत कोष की घोषणा, जानें 10 शीर्ष अपडेट

भारतसेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ में हो सकता है बदलाव, सरकार ने कराया है सर्वे, फीडबैक पर जल्द होगा विचार

भारतWho is Lt Gen Upendra Dwivedi next Army Chief: कौन हैं सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी? इन 5 बिंदुओं से समझिए...

भारतJammu Terror Attack: जम्‍मू में ताबड़तोड़ हमले, हीरानगर में एक आतंकी ढेर, जवान शहीद, डोडा में 6 सैनिक जख्‍मी

भारत अधिक खबरें

भारतPM Modi-CM NITISH: बिहार के सभी लोगों की इज्जत बेच दी, सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘पैर छुए’, प्रशांत का हमला, मुख्यमंत्री अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी...

भारतKuwait building blaze: जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये देने की घोषणा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ये किया ऐलान

भारतNarendra Modi-Giorgia Meloni Selfie: वायरल हुई पीएम मोदी संग जॉर्जिया मेलोनी की सेल्फी, इस अंदाज में दिखे दोनों दिग्गज

भारतब्लॉग: आतंकवादियों का ढूंढ-ढूंढ कर करना होगा खात्मा

भारतब्लॉग: दुर्व्यवहार से उत्पीड़ित न हो वृद्धावस्था