लाइव न्यूज़ :

अरमान कोहली मादक पदार्थ मामले दो नाइजीरियाई समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:15 IST

Open in App

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता अरमान कोहली की संलिप्तता वाले कथित मादक पदार्थ मामले के सिलसिले में यहां दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां मंगलवार को बताया कि रविवार को हुई कोहली की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की मुंबई शाखा ने शहर के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा । उन्होंने बताया कि रविवार रात को पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में जुहू गुल्ली में छापेमारी शुरू की गयी जिस दौरान एनसीबी टीम ने मेफेड्रोन जब्त किया एवं मोहम्मद एजाज सैयद उर्फ छिया भाई को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उससे मिली सूचना के आधार पर सोमवार को इमरान अंसारी को मादक पदार्थ खरीदने में कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात का पालघर जिले के नालासोपारा में नाइजीरियाई नागरिक उबा चिनोसो विजडोम को मेफेड्रोन के साथ पकड़ा गया। संदेह है कि वह इस मामले में मेफेड्रोन का मुख्य आपूर्तिकर्ता था। अधिकारी ने बताया कि अन्य नाइजीरियाई नागरिक नवाचियासो इस्राइल नवाचुकवू उर्फ सैम को मंगलवार तड़के को यहां आरे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया और उसे पास से मेफेड्रोन एवं कोकिन जब्त किये गये। उन्होंने बताया कि सैम ने एनसीबी दल पर हमला किया एवं एक अधिकारी घायल हो गये। उनके अनुसार सैम पिछले पांच सालों से मुंबई में रह रहा था और संदेह है कि उसके तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हैं क्योंकि उसके पास जो कोकिन मिली है वह दक्षिण अमेरिका से लायी गयी है। इस केंद्रीय एजेंसी ने इस तरह इस मामले में कोहली समेत अबतक छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कई बॉलीवुड फिल्मों एवं एक टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुके कोहली को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले, एनसीबी ने रविवार को अंधेरी में कोहली के निवास पर छापा मारा था एवं उनके पास से कुछ मात्रा में कोकीन बरामद किया था। एक अन्य अभियान में एनसीबी ने मंगलवार को अन्य नाइजीरियाई नागरिक संडे ओकेके उर्फ सनी से मेफेड्रोन और एक्टैसी जब्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप