लाइव न्यूज़ :

अर्जुन के तीरों में थी परमाणु शक्ति, रामायण के समय में था ‘पुष्पक विमान’: बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 07:47 IST

उन्होंने कहा कि महाकाव्य महाभारत में ऐसा प्रसंग है कि कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान संजय ने हस्तिनापुर में बैठकर दृष्टिबाधित नरेश धृतराष्ट्र को आंखों देखा हाल सुनाया था। इसके लिए संजय के पास दिव्यदृष्टि जैसी कोई शक्ति थी।

Open in App
ठळक मुद्देजगदीप धनखड़ ने जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी।पिछले महीने राज्यपाल धनखड़ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले की आलोचना की थी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि महाभारत के समय भी अर्जुन के तीरों मे परमाणु शक्ति थी और रामायण के दिनों में भी 'पुष्पक विमान' था। एक कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा कि यह 20वीं सदी में नहीं, बल्कि रामायण के दिनों में हमारे पास पुष्पक विमान था। संजय ने महाभारत का पूरा युद्ध घृतराष्ट्र को टीवी पर देखकर सुनाया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महाभारत में अर्जुन के तीरों में परमाणु शक्ति थी।

उन्होंने कहा कि महाकाव्य महाभारत में ऐसा प्रसंग है कि कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान संजय ने हस्तिनापुर में बैठकर दृष्टिबाधित नरेश धृतराष्ट्र को आंखों देखा हाल सुनाया था। इसके लिए संजय के पास दिव्यदृष्टि जैसी कोई शक्ति थी।

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। वह अकसर अपने बयानों के लिए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चर्चा में रहते हैं। पिछले महीने राज्यपाल धनखड़ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले की आलोचना की थी।

उन्होंने ट्वीट किया था, 'मैं दुखी हूं कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली बुलाई। यह असंवैधानिक है। ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री को भड़काऊ काम करने की जगह राज्य की कानून-व्यवस्था को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए।' 

टॅग्स :पश्चिम बंगालरामायणममता बनर्जीजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार