लाइव न्यूज़ :

मोदी के मंत्री ने कहा, मोदी जी जितना मशहूर होंगे, मॉब लिंचिंग की घटनाएं उतनी ही बढ़ेगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2018 17:11 IST

केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान बीजेपी के बड़े नेता अर्जुन राम मेघवाल अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में अलवर हिंसा की निंदा की है।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान बीजेपी के बड़े नेता अर्जुन राम मेघवाल अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में अलवर हिंसा की निंदा की है। अलवर में गोतस्करी के आरोप में भीड़ ने अकबर नाम के शख्स को पीट-पीटकर मार दिया है। इस हत्या की उन्होंने कड़ी निंदा की और  मॉब लिंचिंग पर कई सवाल भी खड़े किये। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी जितना मशहूर होंगे, मॉब लिंचिंग की घटनाएं उतनी ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हम मॉब लिंचिंग की निंदा करते हैं लेकिन यह पहली घटना नहीं है। आपको इसकी जड़ें इतिहास से निकालनी होंगी। ऐसा क्यों हुआ? इसे कौन रोकेगा? सिखों के साथ 1984 में जो हुआ था वह राष्ट्र के इतिहास की सबसे बड़ी लिंचिंग थी। मोदी जितने मशहूर होते हैं, उतनी ही इस तरह की घटनाएं होती हैं। बिहार चुनाव से पहले अवॉर्ड वापसी, यूपी चुनाव से पहले मॉब लिंचिंग हुई। 2019 के चुनाव से पहले कुछ और हो सकता है। मोदी जी ने योजनाएं दी और उसका असर दिख रहा है यह उसका एक रिएक्शन है।

वहीं राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट करके लिखा है कि अलवर में गो परिवहन से सम्बंधित वारदात में हुई नृशंस हत्या की मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूँ। पुलिस मामला दर्ज कर दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। मैंने गृह मंत्री गुलाब कटियारा जी को जल्द से जल्द मामले की छानबीन कर दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकबर उनके साथ अन्य शख्स दो गायों को अलवर से अपने घर हरियाणा के कोलेगांव लेकर जा रहा था लेकिन रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेर लिया और गौकशी के शक में उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एक शख्स भागने में कामयाब रहा लेकिन अकबर खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।   हांलाकि  ये पहला मामला नहीं है जब गौरक्षा के नाम पर भीड़ ने किसी शख्स की पीट-पीटकर हत्या की हो। इससे पहले साल 2017 में पहलू खान नाम के एक शख्स की भीड़ ने गौरक्षा के नाम पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर