लाइव न्यूज़ :

भागलपुर हिंसाः केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे ने किया सरेंडर, कही ये बात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 1, 2018 01:01 IST

अदालत ने शनिवार को अरिजीत शाश्वत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

Open in App

भागलपुर( बिहार), 1 अप्रैलः भागलपुर हिसा मामले में फरार केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत ने शनिवार देर रात सरेंडर कर दिया। भागलपुर की एक अदालत ने अरिजीत शाश्वत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। शाश्वत जिले में सांप्रदायिक हिंसा से संबद्ध एक मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान शाश्वत ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। वो उच्च अदालत में याचिका दाखिल करेंगे।

इससे पहले भागलपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमुद रंजन ने 38 वर्षीय शाश्वत की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। शाश्वत के वकील वीरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अदालत ने एक पंक्ति का आदेश सुनाते हुए कहा कि अरिजीत शाश्वत की याचिका खारिज की जाती है। एक सप्ताह पहले अपने खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद शाश्वत ने अदालत का रुख किया था।

17 मार्च को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के संबंध में भागलपुर के नाथनगर पुलिस थाना में दर्ज एक प्राथमिकी में शाश्वत एवं आठ अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को आगाह किया है कि वे सांप्रदायिक उन्माद विशेषकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहें।

PTI-Bhasha Inputs

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये