लाइव न्यूज़ :

Arif Mohammad Khan: 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ?, 26 साल बाद बिहार को मुस्लिम गवर्नर, 50 साल पुराने दोस्त नियाज अहमद पहुंचे, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2025 15:30 IST

Arif Mohammad Khan: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं अन्य मंत्रियों के अलावे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देनए राज्यपाल के 50 साल पुराने दोस्त नियाज अहमद भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत किया।पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण विनोद चंद्रन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

पटनाः बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण विनोद चंद्रन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं अन्य मंत्रियों के अलावे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता शपथ ग्रहण में शामिल हुए। इसके साथ ही नए राज्यपाल के 50 साल पुराने दोस्त नियाज अहमद भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत किया।

 

बता दें कि इससे पहले मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल थे। 24 दिसंबर, 2024 को केंद्र सरकार ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया था। केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया, जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बरवाला गांव में पैदा हुए आरिफ मोहम्मद खान ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत तब की जब वे बुलंदशहर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पढ़ाई करने गए। वे पहले एएमयू के महासचिव बने और फिर अध्यक्ष के तौर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का नेतृत्व किया।

वह 1977 में 26 साल की उम्र में कांग्रेस की टिकट पर बुलंदशहर की सियाना सीट से विधायक चुने गए। 1980 में कानपुर से सांसद बने। 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान फिर से बहराइच निर्वाचन क्षेत्र से संसद पहुंच चुके हैं। जनता पार्टी, लोकदल, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और भाजपा में भी वह रह चुके हैं।

चुनावी साल में आरिफ मोहम्मद के बिहार का गवर्नर बनने के बाद सियासी गलियारे में कयासों का बाजार गर्म है। उल्लेखनीय है कि 26 साल बाद बिहार को अल्पसंख्यक राज्यपाल मिला है। इससे पहले ए आर किदवई 14 अगस्त 1993 से 26 अप्रैल 1998 तक राज्य के राज्यपाल रहे थे। ए आर किदवई भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। बिहार के 42वें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इससे पहले केरल के राज्यपाल थे।

टॅग्स :Arif Mohammad KhanNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार