लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के राखीगढ़ी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की बड़ी खोज, मिली ज्वेलरी की 5000 साल पुरानी फैक्ट्री

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2022 07:25 IST

हरियाणा के राखीगढ़ी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कई अहम खोज की है। एएसआई को अपनी खोज में कुछ घरों की संरचना, एक रसोई परिसर और 5000 साल पुरानी आभूषण बनाने की फैक्ट्री मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के राखीगढ़ी में एएसआई को आभूषण की 5 हजार साल पुरानी फैक्ट्री सहित कई अहम चीजें मिली।एएसआई यहां पिछले करीब 32 सालों से काम कर रही है, सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित कई खोज पहले भी राखीगढ़ी में हुए हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा के राखीगढ़ी में पिछले 32 साल से काम कर रही एएसआई ने ऐसे पुराने आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री की खोज की है जो करीब 5000 साल पुराना है। इसे एएसआई की सबसे बड़ी खोज में से एक बताया जा रहा है। राखीगढ़ी एक गांव है और हरियाणा के हिसार जिले में सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित सबसे पुराने पुरातात्विक स्थलों में से एक है।

एएसआई को अपनी खोज में कुछ घरों की संरचना, एक रसोई परिसर और 5000 साल पुरानी आभूषण बनाने की फैक्ट्री मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जगह इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र रहा होगा। तांबे और सोने के आभूषण भी मिले हैं जिनके बारे में हजारों सालों से पता नहीं था।

पिछले दो महीनों में राखी गढ़ी में कई अहम खोज

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार राखीगढ़ी में हुई खोज की तुलना उत्तर प्रदेश के सिनौली से की जा रही है। सिनौली में 2018 में मिली कांस्य युग के पहिये और रथ ने सभी का ध्यान खींचा था। कई लोगों का मानना है कि ये घोड़ों द्वारा खींचे गए रथ रहे होंगें। राखीगढ़ी में खुदाई स्थलों से कुछ कब्रिस्तान जैसे आकार भी मिले हैं। कई पुरातत्वविदों का मानना है कि वह सभ्यता मृत्यु के बाद भी जीवन में विश्वास करती होगी।

पिछले करीब दो महीनों में एएसआई ने राखीगढ़ी में बहुत सी खोजें की हैं जो सभ्यता के विकास की ओर तेजी से बढ़ने की ओर इशारा करती हैं। हजारों मिट्टी के बर्तन, शाही मुहरें और बच्चों के खिलौने भी खुदाई में मिले हैं।

एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) डॉ. संजय मंजुल ने कहा, 'हमने पिछले 20 वर्षों में सिनौली, हस्तिनापुर और राखीगढ़ी पर बहुत काम किया है। आप कह सकते हैं कि राखीगढ़ी के लोग हस्तिनापुर के लोगों के पूर्वज थे और यहां से संस्कृति को विकास और गति मिली।

टॅग्स :हरियाणाArchaeological Survey of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?