लाइव न्यूज़ :

अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2024 14:48 IST

भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोई बोलता है गर्व से कहो हम मुसलमान हैं तो हमें हिंदू कहने में क्या शर्म है? हम सबको कहते हैं चुनाव में भी कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा।

Open in App

पटना: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा बिहार के सीमांचल इलाके में निकाली गई हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के अररिया पहुंचने पर अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में कह दिया कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। उन्होंने कहा कि कोई बोलता है गर्व से कहो हम मुसलमान हैं तो हमें हिंदू कहने में क्या शर्म है? हम सबको कहते हैं चुनाव में भी कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। जब बेटा-बेटी का ब्याह करना होगा तो परिवार, जाति, खानदान खोज लिजिएगा। आज देश की रक्षा कौन करेगा? आप ही बताइए…

हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया प्रदीप सिंह ने कहा कि देश का कोई भी नेता जो हिम्मत नहीं दिखा सका। भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से वो साहस व पराक्रम दिखाया। इसके लिए तहेदिल से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने गिरिराज सिंह को हिंदुओं के हृदय का सम्राट बताया। प्रदीप सिंह ने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा के नाम से ही विरोधियों को मिर्ची लगी हुई है। आज हमें वो अवसर प्राप्त हुआ है, जब हम गर्व से ये कह सकें कि हम हिंदू हैं। 

उन्होंने देश को तरक्की को नित नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तमाम हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदीप सिंह ने कहा कि खुद को हिन्दू बोलने में भला कैसी शर्म? इसके आगे वह बोलते हैं कि हम तो कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा। जब बेटा-बेटी का शादी करना हो, तब जात-पात खोज लीजिए। लेकिन जब हिन्दुओं की एकजुटता की बात हो, तब पहले हिन्दू बनिए और बाद में जाति को ढूंढिए। सांसद प्रदीप सिंह के इस बयान को लोग सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल भी कर रहे हैं।

टॅग्स :Pradeep Singhगिरिराज सिंहबिहारहिन्दू धर्मHindu Religion
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर