लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद में भी पारित हुआ विनियोग विधेयक : कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:41 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बृहस्पतिवार को विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।नेता सदन डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश विनियोग 2021-22 का अनुपूरक विधेयक पेश किया। विपक्षी सदस्यों ने अनुपूरक बजट में कई कमियां और खामियां गिनाते हुए इस पर चर्चा कराए जाने की मांग की। इसी बीच, विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।सरकार ने बुधवार को विधानसभा में 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का 1.33 फीसद है। बृहस्पतिवार को ही विधानसभा में भी अनुपूरक बजट संबंधी विधेयक पारित किया गया।नेता सदन दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2021 और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2021 को भी सदन के पटल पर रखा। इन्हें भी ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। उसके बाद सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सदन की कार्यवाही 24 अगस्त तक संचालित की जानी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

भारतPMAY-U 2.0: अब इस आय वर्ग के लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, जानिए कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?