लाइव न्यूज़ :

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश के रूप में सात अधिवक्ताओं की नियुक्ति

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को पांच नये न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी और राजस्थान उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी।

विधि मंत्रालय के तहत आने वाले न्याय विभाग के अनुसार न्यायाधीश नियुक्त किये जाने से पहले ये अधिवक्ता थे।

मंत्रालय ने न्यायमूर्ति के ललिता कुमारी का आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से तेलंगाना उच्च न्यायालय स्थानांतरण करने की अधिसूचना भी जारी की।

इस महीने की शुरुआत से सरकार ने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर अनेक न्यायाधीशों की नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है।

देश के 25 न्यायालयों में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 1,098 है। विधि मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक रूप से जारी आंकड़ों के अनुसार एक सितंबर को इनमें 465 पद खाली थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए