लाइव न्यूज़ :

पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के लिए किया आवेदन: अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के नाम और प्रतीक के लिए आवेदन किया है और निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वह इसकी घोषणा करेंगे।

सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे और अगर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में कुछ समाधान निकलता है तो वह भाजपा के साथ 2022 के चुनाव में सीटों के समझौते को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं एक पार्टी का गठन कर रहा हूं। लेकिन मैं आपको अभी नाम नहीं बता सकता हूं। निर्वाचन आयोग से नाम और चुनाव चिह्न को मंजूरी मिलने के बाद ही मैं आपको इस बारे में बता पाऊंगा। निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने चुनाव चिह्न और पार्टी के नाम के लिए आवेदन किया है।’’ पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ हम, कांग्रेस के 78 विधायक कभी इस बारे में सोच भी नहीं सकते कि हमें प्रवर्तन निदेशालय नियंत्रित, भाजपा का वफादार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह था…जिसने खुद को बचाने के लिए पंजाब के हितों का सौदा कर लिया! आप पंजाब के न्याय और विकास को रोकने वाली नकारात्मक ताकत थे।’’

यह घटनाक्रम पंजाब विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले सामने आया है। पिछले महीने राज्य सरकार से बाहर निकलने वाले सिंह ने कहा कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे अकाली से अलग हुए समूहों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा था कि जब तक वह ‘अपने लोगों और अपने राज्य’ का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू से सियासी संघर्ष के बाद पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफे के बाद कहा कि वह ‘अपमानित’ महसूस करते हैं। कांग्रेस ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया। सिंह ने पिछले महीने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की और किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए उनसे तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर इस संकट को सुलझाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए