लाइव न्यूज़ :

जिस दिन नाबालिग लड़की से रेप हुआ था, उस दिन कहां थे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, इसकी जानकारी दे एप्पल कंपनी : अदालत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 21:10 IST

मामले से जुड़े वकीलों ने बताया कि जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने आई-फोन निर्माता को नौ अक्टूबर तक समय दिया है। प्रौद्योगिकी फर्म ने अपेक्षित ‘डाटा’ का पता लगाने और उसे प्राप्त करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें डाटा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेने की जरूरत है।अभी यह ज्ञात नहीं है कि इसे संग्रहित रखा गया है या नहीं और यदि इसे संग्रहित रखा गया है तो यह कहां उपलब्ध है।

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी एप्पल इंक को भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के उस दिन के ठिकाने का ब्योरा नौ अक्टूबर तक देने को कहा है, जिस दिन उसने उन्नाव की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था।

मामले से जुड़े वकीलों ने बताया कि जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने आई-फोन निर्माता को नौ अक्टूबर तक समय दिया है। प्रौद्योगिकी फर्म ने अपेक्षित ‘डाटा’ का पता लगाने और उसे प्राप्त करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था।

एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें डाटा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेने की जरूरत है क्योंकि अभी यह ज्ञात नहीं है कि इसे संग्रहित रखा गया है या नहीं और यदि इसे संग्रहित रखा गया है तो यह कहां उपलब्ध है। सेंगर ने महिला के साथ 2017 में कथित तौर पर उस समय बलात्कार किया था जब वह नाबालिग थी।

अदालत विधायक के खिलाफ पहले ही आरोप तय कर चुकी है। बलात्कार पीड़िता के पिता को पुलिस ने सशस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में तीन अप्रैल, 2018 को गिरफ्तार किया था। इसके छह दिन बाद न्यायिक हिरासत में उनकी मौत हो गई थी। 

टॅग्स :कुलदीप सिंह सेंगरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो