लाइव न्यूज़ :

शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना, ए पी अब्दुल्लाकुट्टी कांग्रेस से निष्कासित

By भाषा | Updated: June 3, 2019 17:37 IST

कांग्रेस की केरल इकाई ने एक बयान में कहा कि अब्दुल्लाकुट्टी ने पार्टी के हितों और उसके कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विरुद्ध बयान देकर पार्टी के खिलाफ काम किया है। इसमें कहा गया कि वह मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे थे और पार्टी अनुशासन तोड़ रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्लाकुट्टी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अखबार ने उनका पक्ष जाने बिना प्रतिक्रिया दी है। मोदी की तारीफ की तो उनके शासनकाल में शुरू की गयीं स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं की भी प्रशंसा की।

लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करने वाले केरल के कांग्रेस नेता ए पी अब्दुल्लाकुट्टी को पार्टी ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

अब्दुल्लाकुट्टी ने कुछ दिन पहले फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि राजग की जीत मोदी के विकास के एजेंडे की स्वीकार्यता दिखाती है और उनकी सफलता का राज है कि उन्होंने गांधीवादी मूल्यों को अपनाया। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मोदी की प्रशंसा करने पर अब्दुल्लाकुट्टी से सफाई मांगी जिस पर उन्होंने उपहासपूर्ण तरीके से जवाब दिया।

कांग्रेस की केरल इकाई ने एक बयान में कहा कि अब्दुल्लाकुट्टी ने पार्टी के हितों और उसके कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विरुद्ध बयान देकर पार्टी के खिलाफ काम किया है। इसमें कहा गया कि वह मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे थे और पार्टी अनुशासन तोड़ रहे थे।

रामचंद्रन ने कहा, ‘‘इन हालात में अब्दुल्लाकुट्टी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।’’ पहले दो बार माकपा से सांसद रहे अब्दुल्लाकुट्टी को 2009 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी की तारीफ करने पर भी वाम दल से निकाला गया था। बाद में वह कांग्रेस से विधायक बने।

उन्होंने इस बार मोदी की तारीफ की तो उनके शासनकाल में शुरू की गयीं स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं की भी प्रशंसा की। कांग्रेस के मुखपत्र ‘वीक्षणम’ में अब्दुल्लाकुट्टी की निंदा करते हुए उन्हें ‘प्रवासी पक्षी’ करार दिया गया और कहा गया है कि उनका बर्ताव पूरी तरह अस्वीकार्य है।

अब्दुल्लाकुट्टी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अखबार ने उनका पक्ष जाने बिना प्रतिक्रिया दी है। 

टॅग्स :मोदीनरेंद्र मोदीकांग्रेसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील