आंध्र प्रदेश, 11 अप्रैल: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के AP Board Exam Result 2018 की घोषणा कल हो सकती है। बीआईईएपी बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन 12वीं कक्षा के 2nd ईयर का रिजल्ट कल (12 अप्रैल 2018) को आ रहा है। ऐसे में लाखों छात्रों की उम्मीदों का फैसला हो जाएगा। बता दें कि साल 2018 में बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट 2nd (10+2) ईयर में 457,292 छात्रों ने एग्जाम दिया था। इसलिए बोर्ड जल्द ही एप रिजल्ट २०१८ की घोषणा कर सकती है। छात्र अपने AP class 12th Result को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in जाकर देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सरकारी परीक्षा निदेशाल के रूप में भी जाना जाता है। इसका स्थापना 1953 में किया गया था। इस संस्था के कार्य आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। बोर्ड आंध्र प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा के सिस्टम के सारे फंक्शन पर निगरानी रखता है। बोर्ड कई गतिविधियों पाठ्यक्रम तैयार करना, एग्जाम निर्धारित करना, नए-नए स्कूलों को मान्यता देना, पुस्तकों को निर्धारित करना जैसे कई कार्यों को निर्धारित करता है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के इंटरमीडिए 1nd ईयर और 2nd ईयर (10+2) के परिक्षाओं का भी आयोजन करता है।
कितने बजे तक आएगा Senior AP Intermediate II Year / Class 12th Results 2018
बीआईईएपी बोर्ड से मिली खबर के मुताबिक इस साल 12वीं कक्षा के 2nd ईयर का रिजल्ट 12 अप्रैल 11 बजे तक घोषित करा जायेगा। बता दें कि इस साल इंटर 2nd (10+2) ईयर का एग्जाम 1 मार्च,2018 से 18 मार्च 2018 के बीच हुए थे। साल 2018 में लगभग 457,292 छात्र Intermediate II Year परीक्षा में शामिल हुए जो की बेसब्री से अपने रिजल्ट्स का इंतज़ार कर रहे है।
आंध्र प्रदेश बोर्ड AP Inter / Class 12th छात्र ऐसे देखें रिजल्ट:
1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in या manabadi.com को लॉग इन करें।2. स्क्रीन पर प्रमुखता दिख रहे AP 12th (10+2) Results 2018 / Andhra Pradesh Board Intermediate 2nd Year Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।3. वहां अपना रोल नंबर, मां का नाम व जन्मतिथि भरें।4. इसके बाद आपका AP Inter (12th) Results 2018 आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। आप उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
आंध्र प्रदेश बोर्ड के सभी छात्रों को हमारी तरफ से उनके AP Class 12th Exam Results 2018 के लिए शुभकामनाए।