लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के बेहद करीबी अनुव्रत मंडल को भेजा गया तिहाड़ जेल, ईडी की अपील पर दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने दिया आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2023 09:18 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम से आने वाले तृणमूल कांग्रेस के बेहद वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पशु तस्करी मामले में 3 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी के बेहद खास अनुव्रत मंडल को बंगाल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गयादिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अनुब्रत मंडल को पशु-तस्करी मामले में भेजा न्यायिक हिरासत में अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था फिर ईडी ने भी केस में एक्शन लिया था

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास लोगों में शुमार और बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल को बंगाल की जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में  प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मंगलवार को अनुब्रत मंडल को पशु-तस्करी मामले में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 3 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत का आदेश मिलते ही ईडी ने मंडल को तिहाड़ जेल में भिजवा दिया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम से आने वाले तृणमूल कांग्रेस के बेहद वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल को आज भी ममता बनर्जी का बेहद का खास माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले साल 11 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किये गये मंडल की जगह ममता बनर्जी ने अभी तक बीरभूम में किसी अन्य नेता को पार्टी की कमान नहीं सौंपी है

पहले सीबीआई और बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने अनुव्रत मंडल को हिरासत में लिया था और अब ईडी उन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली ले लेकर आयी है। मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज रघुबीर सिंह ने मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश देते हुए यह रियायत देने से इनकार कर दिया कि अनुव्रत मंडल अपनी बीमारी में ली जा रही दवाओं या अन्य जरूरी सामानों को जेल में साथ लेकर जा सकते हैं। हालांकि ईडी ने कोर्ट को इस बात का भरोसा जरूर दिया कि तृणमूल नेता अनुव्रत को जेल में जरूरी चिकित्सा सहायता जरूर दी जाएगी।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने न केवल अनुव्रत मंडल बल्कि उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन और चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष को भी तिहाड़ भेजा है। अनुव्रत मंडल पशु तस्करी मामले में ईडी के चौथे आरोपी हैं। उससे पहले ईडी ने हुसैन, कोठारी और इमानुल हक जैसे आरोपियों को तिहाड़ जेल भेजा था।

इतना ही नहीं ईडी ने इस मामले में मंडल के अलावा 12 अन्य लोगों को भी तलब किया है। जिस सूची में मंडल की बेटी सुकन्या मंडल, उनके ड्राइवर तुफान मृधा, बीरभूम के युवा तृणमूल नेता कृपामय घोष, व्यवसायी मोलॉय पिट और राजीब भट्टाचार्य और तृणमूल के बोलपुर के आयोजक तापस मंडल सहित अन्य शामिल हैं।

टॅग्स :तिहाड़ जेलममता बनर्जीMamata West Bengalसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?