लाइव न्यूज़ :

Anushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

By अंजली चौहान | Updated: November 23, 2024 16:24 IST

Anushakti Nagar Election Results 2024:स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 16, 17, 18 और 19 राउंड की वोटों की दोबारा गिनती और भारत चुनाव आयोग से जांच की मांग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 99 प्रतिशत चार्ज वाली ईवीएम मशीनों ने उनके प्रतिद्वंद्वी नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को दोगुने/तिगुने वोट दिए।

Open in App

Anushakti Nagar Election Results 2024: महाराष्ट्र में जारी विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती अब लगभग खत्म होने वाली है। और इसी के साथ महाराष्ट्र की 288 सीटों पर कौन हारा और कौन जीता है यह तस्वीर साफ हो गई है। मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, जो एनसीपी-सपा के टिकट पर अनुशक्ति नगर से खड़े थे वह हार गए है। फहाद और स्वरा ने हार की वजह ईवीएम को बताया है। फहाद ने एक वीडियो शेयर कर ईवीएम की गड़बड़ी का संदेह जताया है और इस वीडियो पर लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने कमेंट किया है।

अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर एल्विश यादव ने स्वरा पर करारा तंज कसा है। एल्विश ने कहा, "स्वरा के हिजाब न रखने के लिए यह आपकी सजा है।" इस विवादित पोस्ट के साथ एल्विश ने एक आधा चांद इमोजी भी शेयर किया है।

यादव के इस कमेंट पर अभी तक स्वरा या उनके पति की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन कई यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

मालूम हो कि फहाद अहमद कई राउंड की मतगणना में आगे रहने के बाद अणुशक्ति नगर में पीछे होने लगे, तो स्वरा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "अणुशक्ति नगर विधानसभा में एनसीपी-एसपी के फहाद जिरार अहमद की लगातार बढ़त के बाद... राउंड 17, 18, 19 में अचानक 99% बैटरी चार्जर वाली ईवीएम खुल गईं और भाजपा समर्थित एनसीपी-अजित पवार उम्मीदवार ने बढ़त बना ली।"

ईसीआई के आधिकारिक अकाउंट और महा विकास अघाड़ी के नेताओं को टैग करते हुए स्वरा ने एक अन्य पोस्ट में पूछा, "पूरे दिन मतदान करने वाली मशीनों की बैटरी 99% चार्ज कैसे हो सकती है? सभी 99% चार्ज की गई बैटरियाँ भाजपा और उसके सहयोगियों को वोट क्यों देती हैं?" स्वरा को पूरे महाराष्ट्र में अपने पति के लिए प्रचार करते देखा गया। फहाद ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी (शरद पवार) के टिकट पर अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी की सना मलिक के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

फहाद ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह 16, 17, 18 और 19 राउंड के वोटों की फिर से गिनती करने और भारत के चुनाव आयोग से जांच की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 99 प्रतिशत चार्ज की गई ईवीएम मशीनों ने उनके प्रतिद्वंद्वी नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को दोगुने/तिगुने वोट दिए। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एल्विश यादवस्वरा भाष्करअनुशक्ति नगरपरिणाम दिन विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

क्राइम अलर्टएल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस एनकाउंटर से आरोपी के पैर में लगी गोली

क्राइम अलर्ट'भाऊ गैंग' ने ली एल्विश यादव के घर हमले की जिम्मेदारी, सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने से जुड़ा मामला

बॉलीवुड चुस्कीयूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर चली गोलियां, हमले के बाद फरार हुए बदमाश

बॉलीवुड चुस्कीरेव पार्टी में विदेशियों को सांप जहर से नशा?, मुश्किल में यूट्यूबर एल्विश यादव, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने याचिका की खारिज, चलेगा मुकादमा

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत