लाइव न्यूज़ :

एंकर को निलम्बित करने के बाद बीबीसी पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, दोहरे आचरण का आरोप लगाया

By शिवेंद्र राय | Updated: March 12, 2023 15:01 IST

62 वर्षीय गैरी लिनेकर बीबीसी के ‘मैच ऑफ द डे’ कार्यक्रम के एंकर थे। ब्रिटिश सरकार की नई आव्रजन नीति को गलत बताते हुए गैरी लिनेकर ने टिवटर पर लिखा था कि ब्रिटिश गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन नावों पर इंग्लिश चैनल पार कर शरण के लिए आने वालों को रोकने जर्मन नाजी युग की याद दिलाने वाली भाषा का उपयोग कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी ने अपने मशहूर एंकर गैरी लिनेकर को निलम्बित कियागैरी लिनेकर ने सरकार की शरण नीति की आलोचना की थीअनुराग ठाकुर ने बीबीसी पर कसा तंज

नई दिल्ली: बीबीसी ने  ब्रिटिश सरकार की नई आव्रजन नीति (शरण नीति) की आलोचना करने के कारण अपने होस्ट गैरी लिनेकर को निलम्बित कर दिया है। सरकार की आव्रजन नीति की आलोचना करने के कारण बीते शुक्रवार, 10 मार्च को गैरी लिनेकर को अपना फुटबॉल शो पेश करने से मना कर दिया गया। अब बीबीसी के इस कदम पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है और बीबीसी पर पत्रकारिता को लेकर दोहरे आचरण का आरोप लगाया है।

अनुराग ठाकुर ने लिखा,  "यह देखना दिलचस्प है कि पत्रकारिता की निष्पक्षता और स्वतंत्रता के बारे में बुलंद दावे करने वाले बीबीसी ने अपने स्टार एंकर को उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर कैसे निलंबित कर दिया।  नकली नैरेटिव सेटिंग और नैतिक पत्रकारिता स्वाभाविक रूप से एक दूसरे के विरोधी हैं। मनगढंत तथ्यों में फर्जी दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार में शामिल लोगों के कभी भी पत्रकारिता की स्वतंत्रता के लिए खड़े होने के साहस की उम्मीद नहीं की जा सकती है।"

क्या है मामला

62 वर्षीय गैरी लिनेकर बीबीसी के ‘मैच ऑफ द डे’ कार्यक्रम के एंकर थे। ब्रिटिश सरकार की नई आव्रजन नीति को गलत बताते हुए गैरी लिनेकर ने टिवटर पर लिखा था कि ब्रिटिश गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन नावों पर इंग्लिश चैनल पार कर शरण के लिए आने वालों को रोकने जर्मन नाजी युग की याद दिलाने वाली भाषा का उपयोग कर रही हैं। गैरी लिनेकर ने आगे कहा था कि हम अन्य प्रमुख यूरोपीय देशों की तुलना में बहुत कम शरणार्थियों को लेते हैं।

गैरी लिनेकर की इस टिप्पणी के बाद बीबीसी ने उन्हें अपने बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम की एंकरिंग से हटा दिया। गैरी लिनेकर को उनकी टिप्पणी के लिए निलम्बित करने के बाद बीबीसी की तरफ से कहा गया कि उनकी सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी संस्थान के दिशा निर्देशों की उल्लंघन है। बीबीसी की तरफ से ये भी कहा गया कि गैरी लिनेकर को राजनीतिक मुद्दों पर पक्ष लेने से बचना चाहिए।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरBBCब्रिटेनऋषि सुनकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत