लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ 'कर्तव्य पथ' पर मनाया करवा चौथ, साझा किया वीडियो, सीएम शिवराज सिंह और धामी की भी आईं तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 10:48 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पत्नी ने इस बार अपना करवा चौथ कर्तव्य पथ पर मनाया। अनुराग ठाकुर ने अपने प्रशंसकों के बीच इसका वीडियो साझा किया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे देशभर में गुरुवार को विवाहित महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा।बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनीतिक शख्सियतों ने इस उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

नई दिल्लीः देशभर में गुरुवार को विवाहित महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनीतिक शख्सियतों ने इस उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पत्नी ने इस बार अपना करवा चौथ कर्तव्य पथ पर मनाया। अनुराग ठाकुर ने अपने प्रशंसकों के बीच इसका वीडियो साझा किया है। 

वाीडियो में अनुराग ठाकुर अपनी पत्नी शेफाली ठाकुर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ कदम मिलाते हुए कर्तव्य पथ पर चलते जा रहे हैं। इस दौरान शेफाली अपने हाथों में पूजा की थाली लिए इंडिया गेट की तरफ पति के साथ बढ़ती जा रही हैं। हालांकि इस दौरान दोनों का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि वीडियो पीछे से शूट की गई है।

 अनुराग ठाकुर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, कर्तव्यपथ पर…एक सफर, हमसफर के साथ। अनुराग के प्रशंसकों ने इस वीडियो पर काफी प्यार लुटाया है। 

 इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी करवा चौथ व्रत को सेलिब्रेट करने की तस्वीरें सामने आई हैं।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने देहरादून में चांद दिखने पर करवाचौथ का व्रत तोड़ा। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने चांद दिखने पर करवाचौथ का व्रत तोड़ा।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरशिवराज सिंह चौहानपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतआरएसएस 100 वर्षः सशक्त व्यक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण?, मोहन भागवत ने कहा- संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं...

भारतउत्तराखंड में कानून तोड़ने वाले हो जाएं अलर्ट?, आश्रम, धर्मशालाएं, किराये के मकान, फ्लैट, पेइंग गेस्ट, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में किराएदारों का सत्यापन

क्रिकेटRanji Trophy QF: कीनन स्टेडियम में इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में उत्तराखंड, सीएम धामी ने दी बधाई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील