लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी की 'संप्रभुता' वाली टिप्पणी पर किया हमला, बोले- "कांग्रेस भारत तोड़ने की साजिश कर रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2023 19:54 IST

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी के बयान पर हमला करते हुए कहा कि सोनिया गांधी द्वारा "कर्नाटक की संप्रभुता" वाली टिप्पणी से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी इस देश का विभाजन चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी द्वारा चुनाव प्रचार में कर्नाटक के लिए 'संप्रभुता' शब्द पर किया प्रहार सोनिया गांधी के भाषण से साफ है कि कांग्रेस में भारत को विघटित करने की गहरी साजिश हो रही हैन तो सोनिया गांधी और न ही कांग्रेस ने कभी भारत को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार किया है

दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा चुनाव प्रचार में कर्नाटक के लिए 'संप्रभुता' शब्द के इस्तेमाल पर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा "कर्नाटक की संप्रभुता" वाली टिप्पणी से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी इस देश का विभाजन चाहती है। उन्होंने कहा कि श्रीमति गांधी के दिये भाषण से साफ है कि कांग्रेस के भीतर भारत को विघटित करने की गहरी साजिश हो रही है।

दरअसल ये विवाद तब सामने आया जब कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किये पोस्ट में कहा गया, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने 6.5 करोड़ कन्नडिगों को एक मजबूत संदेश भेजा है कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।"

कांग्रेस के इसी ट्वीट पर हमलावर भाजपा नेता और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर पटलवार करते हुए कहा, ''कर्नाटक की संप्रभुता' का हवाला देकर सोनिया गांधी जी आपने भारत को तोड़ने की कांग्रेस की गहरी साजिश का खुलासा कर दिया है।''

उन्होंने कहा कि लोग यह नहीं भूले हैं कि कैसे कांग्रेस सरकार ने जनभावना के खिलाफ जाकर शरारतपूर्ण तरीके से भाजपा की 'एक राष्ट्र, एक ध्वज' के प्रति निष्ठा का उपहास उड़ाने के लिए कर्नाटक के लिए एक अलग झंडा पेश किया था। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया, "न तो सोनिया गांधी और न ही उनकी पार्टी कांग्रेस ने कभी भारत को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार किया। कन्नडिगा कांग्रेस की योजना को विफल कर देंगे।"

मालूम हो कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक के लिए अलग राज्य ध्वज के लिए एक नए डिजाइन को मंजूरी दी थी और उसके लिए बाकायदा केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा था।

वहीं सोनिया गांधी के भाषण के विवाद के संबंध में भाजपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने और कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द करने के लिए चुनाव आयोग से गुहार लगाई है। इसके लिए भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपा।

भाजपा की ओर से कहा गया, 'कर्नाटक भारत संघ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य राज्य है और भारत संघ के सदस्य राज्य की संप्रभुता की रक्षा करने का कोई भी आह्वान अलगाव के आह्वान के समान है और यह खतरनाक और घातक परिणामों से भरा हुआ है।'

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उन्होंने (सोनिया गांधी) जानबूझकर संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल किया। कांग्रेस का घोषणापत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है और इसलिए वे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस देश विरोधी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करेगा।"

टॅग्स :अनुराग ठाकुरसोनिया गाँधीकांग्रेसBJPकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?