लाइव न्यूज़ :

सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करेंगे अनुपम खेर

By भाषा | Updated: October 3, 2021 11:43 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को बताया कि वह फिल्मकार सूरज बड़जात्या के निर्देशन के बनने वाली फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे।

यह फिल्म चार मित्रों की कहानी पर केंद्रित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा और बोमन ईरानी भी अभिनय करेंगे।

खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह यहां छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नजर आ रहे हैं और उनके साथ ईरानी भी हैं।

66 वर्षीय खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘और अचानक आपको एहसास होता है... यह कुछ नया शुरू करने और नई शुरुआत के जादू पर विश्वास करने का समय है।’’

राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा भी अभिनय कर रही हैं।

खेर ने अगस्त में फिल्म निर्देशक अजयन वेणुगोपालन की फिल्म ‘शिव शास्त्री बाल्बोआ’ की शूटिंग पूरी की थी, जिसमें जुगल हंसराज और गुप्ता ने उनके साथ काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए