लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 18 से 45 वर्ष आयु समूह में अंत्योदय राशनकार्डधारियों को सबसे पहले टीका

By भाषा | Updated: May 1, 2021 01:19 IST

Open in App

रायपुर, 30 अप्रैल छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एक मई से 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग में सबसे पहले अंत्योदय राशनकॉर्डधारी परिवारों के पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करने का फैसला किया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के टीकाकरण की शुरूआत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक मई से होगी।

उन्होंने बताया कि टीके की कम आपूर्ति को देखते हुए राज्य में इस आयु वर्ग में सबसे पहले अंत्योदय राशनकॉर्डधारी परिवारों के पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति बढ़ने पर बीपीएल राशनकॉर्डधारी और उसके बाद एपीएल राशनकॉर्डधारी परिवारों को टीके लगेंगे और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पूर्ववत चलता रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल के सदस्यों और उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए