लाइव न्यूज़ :

एंट्रिक्स-देवास मामला: इसरो के पूर्व अध्यक्ष को जमानत

By IANS | Updated: December 24, 2017 08:57 IST

Open in App

एंट्रिक्स-देवास मामले में यहां की एक अदालत ने शनिवार को इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर व अन्य को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश संतोष स्नेही मान ने नायर, इसरो के तत्कालीन निदेशक ए. भास्कर नारायण राव और एंट्रिक्स के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक के.आर. श्रीधर मूर्ति को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतने ही रुपये की जमानत राशि जमा करने के बाद जमानत दी।

आरोपियों को सितंबर माह में समन जारी किया गया था, जिसके अनुसार वे अदालत में पेश हुए थे। न्यायालय ने इनलोगों को बिना इजाजत देश छोड़ने और सबूत से छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश दिए।

न्यायालय ने अंतरिक्ष विभाग की पूर्व अतिरिक्त सचिव वीना एस. राव की व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका को स्वीकृति दे दी। उन्होंने एक सरकारी बैठक के कारण व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। 

देवास-एंट्रिक्स सौदे में सरकारी खजाने को 578 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के लिए इसरो के पूर्व अध्यक्ष नायर, वीना.एस. राव, भास्कर नारायण राव व अन्य के खिलाफ 11 अगस्त, 2016 को आरोप-पत्र जारी किया गया था।

गौरतलब है कि इसरो और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की वाणिज्यिक इकाई एंट्रिक्स और निजी मल्टीमीडिया कंपनी देवास के बीच समझौता हुआ था।

इस मामले में अमेरिका स्थित फोर्ज एडवाइजर्स के पूर्व प्रबंध निदेशक और देवास के सीईओ रामचंद्र विश्वनाथन और देवास के तत्कालीन निदेशक एम.जी. चन्द्रशेखर और बेंगलुरू स्थित देवास मल्टीमीडिया के तीन पूर्व निदेशकों के खिलाफ भी आरोप-पत्र दर्ज किया गया था।

सीबीआई ने इन सब पर खुद को फायदा पहुंचाने और अपने पद का फायदा उठाकर एंट्रिक्स कॉरपोरेशन और इसरो को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

आरोपियों के खिलाफ 16 मार्च, 2015 को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील