लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मामला: शशि थरूर की अग्रिम जमानत को दिल्ली हाईकोर्ट में दी गई चुनौती

By भारती द्विवेदी | Updated: August 21, 2018 14:50 IST

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि आरोपपत्र दाखिल होने के बाद निचली अदालत ने संज्ञान लिया था और थरूर को सम्मन भेजा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने संबंधित अदालत में पेश होने के बजाय एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत का रुख किया जिसने उन्हें ‘‘गलती से’’ जमानत दे दी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: सुंनदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर के अग्रिम जमानत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत को चुनौती वकील दीपक आनंद द्वारा दी गई है। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से दायर याचिका पर स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल करने को कहा है। न्यायमूर्ति आर के गाबा ने दिल्ली पुलिस के स्थाई वकील (आपराधिक) राहुल मेहरा से मामले में पेश होने को कहा है। वहीं इस माामले में 25 सितंबर को सुनवाई होनी है।  

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि आरोपपत्र दाखिल होने के बाद निचली अदालत ने संज्ञान लिया था और थरूर को सम्मन भेजा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने संबंधित अदालत में पेश होने के बजाय एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत का रुख किया जिसने उन्हें ‘‘गलती से’’ जमानत दे दी।

बता दें कि पांच जुलाई को दिल्ली की अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर की अग्रिम जमानत मंजूर की थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने थरूर को साक्ष्यों से छेडछाड़ नहीं करने और उसकी अनुमति के बगैर देश नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए थे। शशि थरूर को जमानत 1 लाख के पर्सनल बांड और 1 लाख की श्योरिटी पर मिली थी। साथ ही वो अब बिना कोर्ट के इजाजत के विदेश नहीं जा सकेंगे। कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने शशि थरूर की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। अदालत ने पांच जून को पुलिस द्वारा दाखिला आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। बता दें, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में थरूर को आरोपी माना था, जिसके बाद उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

टॅग्स :शशि थरूरदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप