लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में देशविरोधी नारे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:33 IST

Open in App

पश्चिमी मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कथित तौर पर आपत्तिजनक नारेबाजी की हालिया घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में देशविरोधी नारे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उक्त घटनाओं की ओर साफ इशारा करते हुए चौहान ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि इन अप्रिय हलचलों को प्रदेश सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है।उन्होंने कहा, "राज्य में देशविरोधी नारे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति देश के विरोध में बात करेगा, तो उसे पूरी तरह कुचल दिया जाएगा।" मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार "पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसी विचारधारा" के लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और ऐसे तत्वों को प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार नकली शराब तथा नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े अपराधियों और अन्य संगठित गिरोहबाजों से सख्ती से निपटने के लिए कड़ा कानून बना रही है।मीडिया के साथ बातचीत से पहले मुख्यमंत्री ने इंदौर में एक बैठक के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभागों में कानून-व्यवस्था के हालात की समीक्षा की। इस बैठक में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ नारेबाजी की गई थी। इसके बाद उज्जैन में मुहर्रम के एक कार्यक्रम के दौरान 19 अगस्त को कथित तौर पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए गए थे और 20 अगस्त को खंडवा में ताजिया जुलूस के दौरान एक धर्म के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'