लाइव न्यूज़ :

मोदी के कट्टर विरोधी प्रकाश राज ने किया सीट का ऐलान, यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2019

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: January 6, 2019 05:14 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके अभिनेता ने एक ट्वीट में यह ऐलान किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

अभिनेता प्रकाश राज ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए शनिवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके अभिनेता ने एक ट्वीट में यह ऐलान किया। राज का जन्म बेंगलुरु में ही हुआ है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ 2019 संसदीय चुनाव। मेरी नई यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करने और प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया। मैं कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।' 

आम आदमी पार्टी ने राज के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि सभी अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। 

प्रकाश राज दक्षिण भारत की कई फिल्मों में नायक और खलनायक दोनों की भूमिकाएं निभा चुके हैं। बॉलीवुड में उन्हें वांटेड फिल्म से पहचान मिली थी। इसके बाद सिंघम बुड्ढा होगा तेरा बाप समेत कई फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं।

कर्नाटक चुनाव के वक्त काफी मुखर थे। उन्होंने कई टीवी डिबेट समेत कई रैलियों को संबोधित किया। सभी उन्होंने खुलकर बीजेपी का विरोध किया था। अब यह तय हो गया है कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?