लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः भोपाल के इस कॉलेज में लगे भारत विरोधी नारे, छह कश्मीरी छात्र को निकाला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 19, 2019 19:45 IST

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ नर्सिंग कॉलेज का यह मामला है. इस कालेज में कश्मीरी छात्र भी अध्ययनरत हैं. बताया जाता है कि कॉलेज के कुछ छात्रों को जुमेर खालिद के नाम से पोस्ट मिला. इस पोस्ट में खालिद बशीष नामक छात्र का फोटो लगा था. इस दौरान कैंपस में कुछ छात्रों ने भारत विरोधी नारेबाजी भी की. 

Open in App

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे नर्सिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों पर कॉलेज कैंपस में भारत विरोधी नारे लगाए और फेसबुक पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया हैं. इस मामले में कालेज प्रबंधन ने छह छात्रों को निकाल दिया है.

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ नर्सिंग कॉलेज का यह मामला है. इस कालेज में कश्मीरी छात्र भी अध्ययनरत हैं. बताया जाता है कि कॉलेज के कुछ छात्रों को जुमेर खालिद के नाम से पोस्ट मिला. इस पोस्ट में खालिद बशीष नामक छात्र का फोटो लगा था. इस दौरान कैंपस में कुछ छात्रों ने भारत विरोधी नारेबाजी भी की. 

इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस कॉलेज पहुंची और प्रबंधन से पूछताछ की तो मामला सामने आया. पुलिस की सक्रियता के बाद कालेज प्रबंधन ने छह कश्मीरी छात्रों को कॉलेज से निकाल दिया है. बताया जाता है कि इन छह छात्रों में से तीन छात्र नर्सिंग द्वितीय वर्ष के और तीन छात्र नर्सिंग तृतीय वर्ष के हैं. 

पुलिस ने छात्रों के फोटो और दस्तावेज कालेज से जब्त किए हैं. बाद में पुलिस जहां ये छात्र कोलार के आईबीडी कालोनी में रहते हैं, वहां पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि वे वहां नहीं मिले. इसके बाद से छात्रों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद कुछ स्थानों पर कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट को देखते हुए राजधानी में पुलिस ने कश्मीरी छात्रों पर पहरा बैठा दिया है. राजधानी में अधिकांश कश्मीरी छात्रा मंगलवारा, खानूगांव, बागसेवनिया और कोतवाली थाना क्षेत्रों में रहते हैं. इन क्षेत्रों में पुलिस कश्मीरी छात्रों पर नजर रखे हुए है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है