लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनावों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर: पूनियां

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:59 IST

Open in App

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को कहा कि आगामी जिला परिषद और पंचायत चुनाव में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। उन्होंने कहा, ‘‘इन ढाई वर्षों में कांग्रेस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसपर जनता इनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करे। खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से जनता परेशान है। गांवों का विकास भी ठप्प है। ये सारे ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।’’ पूनियां ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘इस चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिखेगी और यकीनन भाजपा को एक अच्छा जनसमर्थन मिलेगा क्योंकि हमने उम्मीदवारों के चयन से लेकर प्रचार अभियान को जिस तरह से डिजाइन किया है.. मुझे लगता है कि बहुत आसानी से हम लोग कांग्रेस को शिकस्त दे पाएंगे।’’ राजस्थान के भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, और सिरोही में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव तीन चरणों में 26 और 29 अगस्त व एक सितंबर को होंगे। वहीं, संबंधित जिला मुख्यालयों पर मतगणना चार सितंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष