लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन सरकारी अधिकारियों के यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की छापेमारी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:30 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को राज्य के तीन सरकारी अधिकारियों के घर छापेमारी में विदेशी शराब तथा विदेशी मुद्रा मिली और करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला । ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो की खुफिया शाखा की गोपनीय सूचना के आधार पर ब्यूरो ने तीन अधिकारियों के विरूद्व आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करने के तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर एक दर्जन से भी अधिक स्थानों पर छापेमारी की ।

उन्होंने बताया कि जिन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें जयपुर विकास प्राधिकरण, में अधिशासी अभियंता निर्मल कुमार गोयल, जोधपुर आयुक्तालय के अधीनस्थ सूरसागर थाने के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा तथा चित्तौड़गढ़ के जिला परिवहन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा शामिल हैं।

सोनी ने बताया कि जेडीए के अधिशाषी अभियंता गोयल द्वारा अपने सेवाकाल में खर्च व परिसम्पतियों पर लगभग छह करोड़ रुपये का निवेश करना पाया गया है जो कि उनकी वैध आय का लगभग 1450 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है।

ब्यूरो की चार टीमें गोयल के चार स्थानों की तलाशी ले रही है। गोयल के मानसरोवर स्थित निवास पर टीम को विदेशी व महंगी शराब की 23 बोतलें, 2000 डॉलर और 245 यूरो की विदेशी मुद्रा, 2,27,790 रूपये नकद, दो कार, 1100 गज के कुल दो भूखंड, डीग में एक हवेली के कागजात, दो लॉकर की चाबी, 318 ग्राम सोना व 3.5 किलोग्राम चांदी तथा अन्य संपत्ति के कागजात मिले हैं।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की दूसरी टीमों को गोयल के अन्य निवास की तलाशी में एक कार, नकद 1.60 लाख रूपये, 323.8 ग्राम सोना व 4.400 किलो चांदी, एक लॉकर की चाबी मिली और मानसरोवर जयपुर स्थित फार्म हाउस से एक मर्सिडीज कार आदि मिला।

वहीं पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के सूरसागर जिला जोधपुर, भोपालगढ व बीकानेर स्थित चार स्थानों पर छापेमारी चल रही है। शर्मा द्वारा अपने सेवाकाल में खर्च व परिसम्पत्तियों पर लगभग 4.43 करोड का निवेश करना पाया गया है जो उनकी वैध आय का 333 प्रतिशत अधिक है। टीम को शर्मा द्वारा 10 बीघा परिसर में स्कूल, लगभग 22000 वर्गफुट का निमार्ण व फर्नीचर आदि मिला।

वहीं जिला परिवहन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा द्वारा अपने सेवाकाल में खर्च व परिसम्पत्तियों पर 1.84 करोड रूपये का निवेश करना पाया गया है जो उनकी वैध आय से 232 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है। ब्यूरो की पांच टीमें शर्मा के छह स्थानों की तलाशी ली जा रही है और इसमें पहली टीम को शर्मा के चितौड़गढ स्थित फ्लैट की तलाशी में नकद 99500/रूपये, एक इनफील्ड बाईक, एक एसयूवी, विदेश यात्राओं से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। इनके उदयपुर व जयपुर में एक एक फ्लैट को सील किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर