लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश, कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:45 IST

Open in App

बेलगावी, 21 दिसंबर कांग्रेस के कड़े विरोध के बीच मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में विवादास्पद धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने विधेयक पेश करने के विरोध में अपनी मेज पर रखे कागज भी फाड़ दिए। विधेयक को उनकी पार्टी ने “कठोर और संविधान विरोधी” करार दिया।

गृह मंत्री ए ज्ञानेंद्र द्वारा विधानसभा में पेश किया गया “कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार संरक्षण विधेयक, 2021”, धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार की सुरक्षा प्रदान करता है और गलत बयानी, बल, अनुचित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या किसी कपटपूर्ण तरीके द्वारा एक धर्म से दूसरे धर्म में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाता है।

विधेयक में 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ तीन से पांच साल की कैद का प्रस्ताव है, जबकि नाबालिगों, महिलाओं, एससी/एसटी के संबंध में प्रावधानों के उल्लंघन के लिए, अपराधियों को तीन से दस साल तक की कैद और कम से कम 50 हजार रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

प्रस्तावित विधेयक में अभियुक्तों को धर्म परिवर्तन कराने वालों को मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये तक का भुगतान करने का भी प्रावधान किया गया है।

सामूहिक धर्मांतरण के संदर्भ में विधेयक में तीन से 10 साल तक की कैद के साथ ही एक लाख रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान है।

अवैध धर्मांतरण कराकर शादी कराए जाने को लेकर भी इसमें सजा के साथ ही उक्त विवाह को अवैध घोषित करने का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के तहत अपराध गैरजमानती व संज्ञेय है।

दोपहर के भोजन के बाद विधानसभा में पेश किये गए विधेयक पर कांग्रेस सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे विधेयक पेश करने का विरोध कर रहे हैं।

विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा, “हम विधेयक पेश करने के विरोध में हैं क्योंकि यह मौलिक अधिकारों और संविधान का उल्लंघन करता है। यह व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन करता है। यह एक कठोर विधेयक है।”

विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि वह अभी पेश किए गए विधेयक को पहले देख लें। इस पर कल ही विचार किया जाएगा और तब विपक्षी सदस्य अपनी आपत्तियों से अवगत करा सकते हैं।

जब सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें विधेयक को पेश किए जाने की जानकारी नहीं है, विधानसभा अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि “कानून की अज्ञानता कोई बहाना नहीं है” और विधेयक को प्रक्रियाओं और नियमों के अनुसार पेश किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सदन की कार्यवाही के पूरक एजेंडे में था।

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि विधेयक पेश किया गया है और इस पर चर्चा होने दें। कांग्रेस के डी के शिवकुमार और सिद्धरमैया ने कहा कि विधेयक को “लुका-छिपी” के माध्यम से पेश किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष कागेरी ने इसका कड़ा विरोध किया और कहा, “मेरे द्वारा सब कुछ नियम के अनुसार किया जाता है, एजेंडे में विधेयक का उल्लेख है, यदि विधेयक को लेकर आपको कोई मतभेद है तो इसे व्यक्त करें, इस तरह के आरोप न लगाएं।"

इस विधेयक का ईसाई समुदाय के नेताओं द्वारा भी विरोध किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए