लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून: पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन की वजह से 25 ट्रेनें रद्द, कई जगह सड़क और रेल मार्ग बाधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 11:29 IST

West Bengal: नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों की वजह से पश्चिम बंगाल में कई ट्रेनों को किया गया रद्द, कई जगह सड़क मार्ग भी अवरुद्ध

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारीपश्चिम बंगाल में इन विरोध प्रदर्शन की वजह से कई ट्रेनों को किया गया रद्द

कोलकाता: संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदेश के नदिया, उत्तर-24 परगना और हावड़ा जिलों से हिंसा की छिटपुट खबरें सामने आई‍ हैं। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

वहीं विभिन्न स्टेशनों पर जारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर रेलवे सेक्शन में 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 10 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

प्रदर्शनकारियों ने अहम मार्गों और रेल पटरियों को किया बाधित

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों के अमदंगा और कल्याणी इलाकों के कई अहम मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिलों की सड़कों एवं विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटिरयों को बाधित कर दिया। 

हावड़ा जिले के दोमजुर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस की बड़ी टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया। 

राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं जहां प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों को आग लगाने के साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। शनिवार को मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और ग्रामीण हावड़ा से हिंसा की घटनाएं सामने आईं थीं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील