लाइव न्यूज़ :

CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल, दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहने वाले शख्स को कोरोना पॉजिटिव, बहन भी है संक्रमित

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2020 19:20 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 173 हो गयी है। इनमें 25 विदेशी नागरिक... 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और कनाडा, इंडोनेशिया तथा सिंगापुर का एक-एक नागरिक हैं। अभी तक पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से देश में चौथी मौत की जानकारी दी है। कोरोना से मरने वाले चारों लोगों की उम्र 60 के पार थी।

नई दिल्ली:   दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 11 मार्च को उसकी बहन ऊदी अरब से लौटी थी। उसकी बहन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी है। शख्स का नाम तबरेज है, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया गया है। यह शख्स सीएए के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भी शामिल रहा है। तबरेज बहन के कोरोना वायरस के टेस्ट रिपोर्ट के बाद 13 मार्च को उससे मिला और फिर सीएए विरोध स्थल पर गए। तबरेज की बहन का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी नागरिक सहित कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई है। दिल्ली में कोरोना से एक 68 वर्षीय महिला की भी मौत हो चुकी है। 

दिल्ली सरकार ने रेस्तरां बंद किए, 20 से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी रेस्तरां को बंद कर दिया। हालांकि, खाना खरीदकर ले जाने और घर तक खाना पहुंचाने की सुविधा जारी रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सभी सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों को गतिविधियों को अलग-अलग बांटने और सभी गैर जरूरी सेवाएं स्थगित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से गैर जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ पूरी दिल्ली में कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए 20 से अधिक लोगों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जमावड़े पर रोक रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम काबू करने के स्तर पर कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं और यह समुदाय के स्तर पर नहीं पहुंचा है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को पृथक रहने को कहा गया है वे नियमों का अनुपालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप