लाइव न्यूज़ :

Anta bypoll results: अंता सीट पर भाजपा को झटका, 5049 वोट से आगे प्रमोद जैन भाया, बीजेपी के मोरपाल सुमन पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 10:58 IST

Rajasthan’s Anta bypoll results:

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan’s Anta bypoll results:Rajasthan’s Anta bypoll results:Rajasthan’s Anta bypoll results:

Anta: राजस्थान के अंता विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया 6 चरण के बाद 5049 वोट से आगे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सामन तीसरे नंबर पर हैं। कुल 20 चरण में मतगणना होगी और परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंगलवार को हुए मतदान में 80.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस क्षेत्र में कुल 2,28,264 मतदाता मतदान के लिए पात्र थे।

उल्लेखनीय है कि यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई है। सत्तारूढ़ भाजपा ने अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया चुनाव मैदान में हैं।

इस उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 15 उम्मीदवारों में निर्दलीय नरेश मीणा भी शामिल हैं। राज्य की 200 सीट वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 118 सीट हैं। कांग्रेस के पास 66, भारत आदिवासी पार्टी के पास चार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास दो और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक सीट है।

टॅग्स :अन्ताराजस्थानउपचुनावचुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है