लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश से मारपीट में मामले में केजरीवाल और सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट में बताया 'साजिशकर्ता'

By स्वाति सिंह | Updated: September 20, 2018 14:37 IST

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले को लेकर दर्ज चार्जशीट में बताया गया है कि अंशु प्रकाश पर दबाव बनाने के लिए उन्हें 'आपराधिक नीयत' से इस बैठक में बुलाया गया था।  

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले को लेकर दर्ज चार्जशीट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 'आपराधिक षड्यंत्र' का मुख्य 'साजिशकर्ता' बताया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एल रिपोर्ट की मानें तो 13 अगस्त को दिल्ली कोर्ट में चार्जशीट फाइल की गई थी। इसमें यह बताया गया है कि अंशु प्रकाश पर दबाव बनाने के लिए उन्हें 'आपराधिक नीयत' से इस बैठक में बुलाया गया था।  

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने बतौर आरोपी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के 11 अन्य विधायकों के खिलाफ समन जारी किया गया था।

अदालत ने सभी आरोपियों को समन जारी कर उन्हें 25 अक्टूबर को अपने समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने चार्जशीट में आप विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवाल को अंशु प्रकाश को गाली देने और उन्हें थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि पहले अंशु प्रकाश को सोफा पर बैठाया गया था।

बैठक के बीच में उन्हें दो विधायकों ने उनके सर और कनपटी पर वार किया। 

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने हाथापाई की थी। अंशु प्रकाश ने बताया था 'सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।'

इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जारवााल को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाअंशु प्रकाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील