लाइव न्यूज़ :

ड्रग के एक अन्य मामले के दूसरे गवाह ने कहा: एनसीबी अधिकारियों ने खाली पन्नों पर हस्ताक्षर कराये

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:55 IST

Open in App

मुंबई, 27 अक्टूबर क्रूज ड्रग मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा खाली पन्नों पर दस्तखत कराने के एनसीबी गवाह प्रभाकर सैल के दावे के कुछ दिन बाद मादक पदार्थ के एक अन्य मामले के दूसरे गवाह ने भी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समेत एजेंसी के विभिन्न अधिकारियों पर ऐसा ही आरोप लगाया है।

नवी मुंबई के शेखर कांबले ने कहा कि इस साल अगस्त में वानखेड़े एवं अन्य ने उससे 10-12 खाली पन्नों पर दस्तखत कराये और बाद में उनका उपयोग मुंबई के खारघर से एक नाईजीरियाई नागरिक की गिरफ्तारी के सिलसिले में पंचनामे के तौर पर किया गया।

उसने यह भी दावा किया कि इस नाईजीरियाई नागरिक के पास कोई मादक पदार्थ नहीं मिला लेकिन एनसीबी ने गलत तरीके से दिखाया कि उसके पास एमडी ड्रग पाया गया।

उसने कहा, ‘‘ अगस्त में छापे के दिन मैं और छह एनसीबी अधिकारी नाईजीरियाई नगारिक को पकड़ने पहुंचे लेकिन वह वहां से भाग निकला। बाद में हम खारगर में दूसरे स्थान पर गये जहां 50 नाईजीरियाई मौजूद थे। जैसे ही हम अंदर घुसे , सारे भाग गये लेकिन अधिकारियों ने किसी तरह उनमें दो को पकड़ लिया एवं उन्हें एनसीबी कार्यालय लाया । उनमें से एक को छोड़ दिया गया। ’’

कांबले ने कहा, ‘‘ मेरे और दोस्त के आधारकार्ड लेने के बाद एनसीबी अधिकारियों ने 10-12 पन्नों पर मुझसे हस्ताक्षर करने को कहा। जब मैंने पंचनामे के बारे में पूछा तब वानखेड़े एवं अन्य अधिकारियों ने कहा कि वे लिख देंगे और मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। ’’

उसने कहा कि उसे तब पता चला कि वह इस मामले में गवाह है जब महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक ने एजेंसी के 26 ड्रग मामलों एवं उन मामलों के गवाहों के नामों को सार्वजनिक किया।

उसने कहा कि उसने मलिक के दावे के बारे में पढ़ने के बाद नाईजीरियाई मामले में दावे को लेकर अपनी चिंता प्रकट करने के लिए मंगलवार को एनसीबी अधिकारी अनिल माने को फोन किया।

कांबले ने कहा, ‘‘ अधिकारी ने मुझे बुधवार को एनसीबी कार्यालय आने को कहा लेकिन मैं नहीं गया। ’’

कांबले ने कहा कि उसकी जिंदगी के साथ कुछ भी हो सकता है क्योंकि उसने एनसीबी की धोखाधड़ी के बारे में अपना मुंह खोला है।

एनसीबी ने 27 अगस्त को एक विज्ञप्ति जारी करके बताया था कि उसने खारघर में छापे के बाद नाईजीरियाई नागिरक किंगस्ले उकवूजा को पकड़ा और वह एक बड़ा मादक पदार्थ तस्कर है। एनसीबी के अनुसार छापे के दौरान करीब 50 अन्य नाईजीरियाई नागरिक थे जो भाग गये।

रविवार को प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि एनसीबी अधिकारी एवं अन्य ने बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान के बेटे को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रूपये मांगे थे जिसे ड्रग क्रूज मामले में गिरफ्तार किया गया था। सैल ने यह भी दावा किया कि अधिकारियों ने उसे 9-10 खाली पन्नों पर दस्तखत करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण