लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीरः ग्रेनेड से हमला करने के बाद अब आतंकियों ने अनंतनाग में गोलीबारी की, एक और ट्रक ड्राइवर का किया मर्डर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 29, 2019 06:16 IST

कश्‍मीरः बिजबेहरा इलाके में एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रक ड्राइवर का नाम नारायण दत्त बताया जा रहा है, जो जम्मू संभाग के कटरा का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड से हमला करने के बाद अब आतंकियों ने अनंतनाग में गोलीबारी की है। आतंकियों ने सोमवार रात अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड से हमला करने के बाद अब आतंकियों ने अनंतनाग में गोलीबारी की है। आतंकियों ने सोमवार रात अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। याद रहे आतंकी इससे पहले भी तीन ट्रक ड्राइवरों को गोली मार चुके हैं।

यहां के बिजबेहरा इलाके में एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रक ड्राइवर का नाम नारायण दत्त बताया जा रहा है, जो जम्मू संभाग के कटरा का रहने वाला है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और अन्य ट्रक चालकों को बचाने में सफल रहे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है आतंकियों की तलाश की जा रही है।  इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में आतंकियों ने एक ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 20 नागरिक घायल हैं। छह घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है। घटना यूरोपीय यूनियन के दौरे से एक दिन पहले हुई है। जहां यह घटना हुई वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। जिस समय धमाका हुआ आसापास  दुकानें खुली हुई थीं। इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है।  अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे सोपोर बस अड्डे पर ग्रेनेड हमला किया। जिस समय हमला हुआ वहां काफी भीड़ थी। दुकानें भी खुली हुई थीं। हमले में आतंकियों ने नागरिकों को ही निशाना बनाया। फिलहाल यह नहीं पता लग पाया है कि हमलावर कौन थे।

आतंकवादियों ने कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड हमला कर 20 लोगों को घायल कर दिया है। इनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकवादियों ने सोपोर के भीड़ भरे बस स्टेंड को निशाना बनाकर लोगों पर ग्रेनेड हमला कर दहशत का माहौल बना दिया। 

हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, किसी भी आतंकी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। बीते तीन दिनों में कश्मीर में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है । इससे पूर्व गत शनिवार को श्रीनगर के कर्णनगर इलाके में सीआरपीएफ के छह जवान आतंकियों के ग्रेनेड हमले में जख्मी हुए थे।

 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील