लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक से जुड़े धनशोधन के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 13:58 IST

Open in App

मुम्बई, नौ दिसम्बर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक और अन्य से जुड़े एक धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘टॉप्स ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक एम. शशिधरन को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय, सुरक्षा सेवा देने वाली एक निजी कंपनी और सरनाईक के बीच कथित लेन-देन में शशिधरन की भूमिका की जांच कर रही है।

शशिधरन ने हाल ही में मुम्बई पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी और ‘टॉप्स सिक्योरिटी ग्रुप' के पूर्व निदेशक रमेश अय्यर पर कम्पनी और उसके लेनदेन में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था।

इससे पहले अय्यर ने ‘सिक्योरिटी ग्रुप’ और उसके प्रमोटर राहुल नंदा के खिलाफ कम्पनी और उसके लेनदेन में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था।

इस मामले में ईडी ने सरनाईक के सहयोगी अमित चंदोले को गिरफ्तार किया है।

सूत्र ने बताया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी मामले में अमित चंदोले की भूमिका और सरनाईक, ‘टॉप्स सिक्योरिटी ग्रुप’ और नंदा के साथ कथित समझौते की जांच कर रही है।

मीडिया की खबरों के अनुसार नंदा ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

अय्यर का आरोप लगाया था कि 2014 में मुम्बई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) का कम्पनी से 350 से 500 गार्ड लेने का करार था और सुरक्षा कम्पनी ने सिर्फ 70 फीसदी ही गार्ड दिए और एमआरडीए द्वारा इस संबंध में भुगतान की गई राशि का कुछ हिस्सा आरोपी के निजी खातों में गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो