लाइव न्यूज़ :

भारत में 26/11 जैसी एक और घटना लगभग नामुमकिन : रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: November 26, 2020 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई हमलों की 12वीं बरसी के मौके पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में 26/11 जैसा एक और आतंकवादी हमला लगभग नामुमकिन है क्योंकि देश में राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को पिछले कुछ साल में बहुत मजबूती प्रदान की गयी है।

मुंबई हमलों में पाकिस्तानी हमलावरों ने 166 लोगों की जान ले ली थी जिनमें 28 विदेशी थे।

सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए लद्दाख में भारत-चीन विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि सशस्त्र बलों को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बदलाव की किसी भी कोशिश से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए स्वतंत्रता प्रदान की गयी है और सरकार भारत के आत्म-सम्मान को कोई नुकसान नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में भारत के आत्म-सम्मान, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’’

सिंह ने 26/11 के हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में उठाये गये विभिन्न कदमों के कारण भारत को अब आतंकवाद के लिए निशाना नहीं बनाया जा सकता और ‘आतंकवाद की नर्सरी’ के तौर पर पाकिस्तान की कलई खुल गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम देशवासियों को आश्वासन दे सकते हैं कि अब भारत ने अपनी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चक्र को इतना मजबूत कर लिया है कि भारत की सरजमीं पर 26/11 जैसे एक और हमले को अंजाम देना अब लगभग नामुमकिन है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘भारत अपनी सीमाओं के अंदर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हमारे बहादुर सैनिक आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने के लिए सीमाओं के परे भी जा रहे हैं।’’

रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर के नगरोटा में हाल ही में एक बड़े हमले को अंजाम देने की पाकिस्तान के आतंकवादियों की नाकाम साजिश का भी जिक्र भी किया।

सिंह ने कहा, ‘‘उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक हो या पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक हो, हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकवाद से निपटने के लिए जबरदस्त कार्रवाई की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ आतंकवाद का पाकिस्तान का मॉडल धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। पाकिस्तान को आतंकवाद को राजकीय नीति बनाने की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।’’

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक आतंकवाद निरोधक संस्था एफएटीएफ द्वारा पाकिस्तान को ‘काली सूची’ में डाल देना उस देश के लिए बहुत महंगा साबित होगा जो पहले ही वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

सिंह ने कह कि 26/11 के हमले ने भारत की सुरक्षा नीति को नयी दिशा दी और तब से नौसैनिक तथा तटीय सुरक्षा ढांचे में ‘आमूल-चूल बदलाव’ हुआ है।

चीन के साथ सीमा विवाद पर उन्होंने कहा कि एलएसी की अवधारणा को लेकर मतभेद हैं तथा निर्दिष्ट प्रोटोकॉलों का उल्लंघन किये जाने पर समस्या सामने आती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वासन देता हूं कि कोई भी भारत की एक इंच जमीन पर भी दावा नहीं कर सकता।’’

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव पर सिंह ने कहा कि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है।

सिंह ने करीब 45 मिनट के संवाद सत्र में किसानों के आंदोलन, भारत के रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम, जम्मू कश्मीर के हालात और मिश्रित युद्ध के खतरे जैसे विषयों पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद असैन्य-सैन्य समन्वय में काफी सुधार हुआ है। हम वहां सकारात्मक सुधार देख रहे हैं। इसी तरह उत्तर पूर्व में भी सुरक्षा परिदृश्य में लगातार सुधार हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर