लाइव न्यूज़ :

तोमर से एक और किसान संघ ने मुलाकात कर नए कृषि कानूनों के प्रति समर्थन प्रकट किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच एक और किसान संघ ने बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात की और इन कानूनों के प्रति समर्थन प्रकट किया।

‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एफपीओ एंड एग्रीगेटर्स’ (एफआईएफए) , किसानों का छठा समूह है जिसने पिछले दो हफ्तों में इन कानूनों को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले के समूह हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से थे।

एफआईएफए, 15 राज्यों और देश में करीब 500 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का प्रतिनिधित्व करता है।

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने (एफआईएफए) भारत सरकार के हालिया कृषि सुधारों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अनुकूल माहौल बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया, जिसके जरिए इन अधिनियमों के माध्यम से एफपीओ संगठनों का व्यवसाय बढ़ाकर छोटे और सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाकर संभव हुआ है।’’

इसमें कहा गया है कि सदस्यों ने अपना यह अनुभव बताया कि किस तरह से सीमांत किसान हालिया सुधारों एवं नए कृषि कानूनों से लाभान्वित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू