लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक और मामला

By भाषा | Updated: January 24, 2021 11:24 IST

Open in App

ईटानगर, 24 जनवरी अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 16,818 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि अपर सियांग जिले में संक्रमण का एकमात्र मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमण का पता चला और मरीज में बीमारी के लक्षण हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को एक और मरीज के संक्रमण मुक्त होने से प्रदेश में इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 16,725 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर अब 99.44 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 0.33 प्रतिशत। उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण दर अब 0.22 प्रतिशत रह गई है।

राज्य में उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या फिलहाल 37 है जबकि प्रदेश में अब तक 56 मरीजों की महामारी से जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील