लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में एक और भाजपा नेता कोविड-19 से संक्रमित, आंकड़ा 3,243 पहुंचा

By भाषा | Updated: August 8, 2020 21:03 IST

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वह बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए विद्युत मंत्री सुखराम चौधरी के संपर्क में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में शनिवार को 92 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुईराज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,243 हो गई।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 92 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,243 हो गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वह बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए विद्युत मंत्री सुखराम चौधरी के संपर्क में आए थे।

चौधरी की पत्नी और कुछ करीबी रिश्तेदार भी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से चंबा से 43, सिरमौर से 24, कांगड़ा और हमीरपुर से आठ-आठ, कुल्लू और मंडी से चार-चार और शिमला से एक मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि इस बीच राज्य में कुल 61 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 2,015 मरीज ठीक हो चुके हैं और 26 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 1,187 मरीज उपचाराधीन हैं। सोलन में सर्वाधिक 367 मरीज उपचाराधीन हैं वहीं मंडी में 139, कांगड़ा में 107, उना में 94, सिरमौर में 113, बिलासपुर में 68, शिमला में 58, कुल्लू में 69, चंबा में 106, हमीरपुर में 56 और किन्नौर में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए