लाइव न्यूज़ :

सिद्धू को एक और बड़ा झटकाः अमरिंदर ने आठ सलाहकार समूहों का गठन किया, सिद्धू आउट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 9, 2019 01:30 IST

मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि ये समूह कार्यक्रमों की पहुंच में सुधार और उनमें नागरिकों की हिस्सेदारी के लिए बदलाव के भी सुझाव देंगे.

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव और बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए आठ सलाहकार समूहों का गठन किया है, लेकिन सिद्धू को किसी भी समूह में शामिल नहीं किया है. उनके अलावा चिकित्सकीय शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओमप्रकाश सोनी को भी किसी भी समूह का हिस्सा नहीं बनाया गया है. इन समूहों में कुछ विधायक और अधिकारी शामिल हैं.

पंजाब कैबिनेट में गुरुवार को हुए फेरबदल में सिद्धू से महत्वपूर्ण स्थानीय शासन, पर्यटन और संस्कृति प्रभार छीन लिया गया था. उन्हें बिजली, नवीन और अक्षय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा गया था. हालांकि सिद्धू ने नया प्रभार अभी तक नहीं संभाला है. इन सलाहकार समूहों को राज्य सरकार के कार्यक्रमों की समीक्षा करने और उन्हें सुधारने के लिए सुझाव देने का अधिकार दिया गया है.

मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि ये समूह कार्यक्रमों की पहुंच में सुधार और उनमें नागरिकों की हिस्सेदारी के लिए बदलाव के भी सुझाव देंगे. कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हित में कई कार्यक्रम शुरू किए हैं. इन कार्यक्रमों के अच्छे परिणाम मिले हैं, लेकिन हाल में क्षेत्र के दौरे के दौरान यह बात सामने आई कि इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और समुदायों की हिस्सेदारी और प्रभावशाली होनी चाहिए. मुख्यमंत्री शहरी नवीकरणीय और सुधार पर सलाहकार समूह के प्रमुख हैं, जिसमें स्थानीय शासन के नए मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा भी शामिल हैं.

टॅग्स :पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया