लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस के 20 अन्य नेताओं ने दिया इस्तीफा

By रुस्तम राणा | Updated: September 2, 2022 20:13 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले 20 नेता जम्मू उत्तर क्षेत्र की जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस्तीफा देने वाले 20 नेता जम्मू उत्तर क्षेत्र की जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजिंदर प्रसाद के कांग्रेस में सभी पदों से बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ताओं ने दिए इस्तीफेगुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर में जल्द एक नई राष्ट्रीय पार्टी की कर सकते हैं घोषणा

जम्मू: कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कम से करीब 20 नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व दिग्गज गुलाम नबी आजाद के समर्थन में इस्तीफा दे दिया। आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस से सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राज्य पार्टी ईकाई के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का इस्तीफा निश्चित रूप से पार्टी के लिए बड़ा झटका है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले 20 नेता जम्मू उत्तर क्षेत्र की जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे।

बताया जा रहा है कि पार्टी के नेता राजिंदर प्रसाद के कांग्रेस में सभी पदों से बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ताओं के इस्तीफे दिए गए हैं। प्रसाद नौशेरा राजौरी के दिवंगत मास्टर बेली राम शर्मा के पुत्र हैं। आजाद की तरह, उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित अपने त्याग पत्र में 'मंडली' प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया।

प्रसाद ने सोनिया गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में लिखा, "पार्टी आज हामी भरने वालों और पैराशूटर्स की एक मंडली से घिरी हुई है। परिणामस्वरूप, वे आम जनता की वास्तविकता और दुखों से अनभिज्ञ हैं, जो इस बड़ी पुरानी पार्टी के निधन की ओर ले जाती है।"

आजाद के साथ एकजुटता दिखाते हुए गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के नेताओं समेत कांग्रेस के 36 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले, कांग्रेस के अन्य 64 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, इसे आजाद के बाहर निकलने के बाद सामूहिक इस्तीफा कहा गया।

गौरतलब है कि बीते माह 26 अगस्त को, आजाद ने राहुल गांधी की "अपरिपक्वता" का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया, जिस पर उन्होंने पार्टी में "परामर्श तंत्र को ध्वस्त करने" के लिए दोषी ठहराया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजाद एक नई राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। कहा जाता है कि आजाद के बाहर होने के बाद कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले कई नेता आने वाले दिनों में आजाद द्वारा बनाई जाने वाली नई पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार