लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का वार्षिक औसत स्तर सुरक्षित सीमा से अधिक : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 15, 2021 10:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली में 2013 के बाद से ही नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का वार्षिक औसत स्तर तय सीमा से अधिक बना हुआ है। वायु प्रदूषण नीति निगरानी मंच एनसीएपी ट्रैकर के एक नए विश्लेषण में यह बात सामने आई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का वार्षिक औसत स्तर 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तय किया है। सीपीसीबी के मुताबिक हवा में नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का स्तर इससे अधिक होना वायु की गुणवत्ता के लिए खराब माना गया है।

एनसीएपी ट्रैकर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2013 से 2020 के दौरान दिल्ली में नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का वार्षिक औसत स्तर 61 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 73 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बीच रहा है जोकि तय सीमा से काफी अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी में 2020 में नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का वार्षिक औसत स्तर 61 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो पिछले आठ वर्षों के दौरान सबसे कम रहा है।

इससे पता चलता है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बावजूद नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का वार्षिक औसत स्तर तय सीमा से अधिक रहा। 2020 में लॉकडाउन के दौरान देश में यातायात के तमाम साधन, औद्योगिक इकाईयां करीब तीन महीने के लिए बंद रही थीं। नाइट्रोजन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन वाली तमाम गतिविधियों के बंद होने के बावजूद इसका वार्षिक औसत स्तर तय सीमा से अधिक होना गंभीर चिंता का विषय है।

गौरतलब है कि नाइट्रोजन ऑक्साइड्स जहरीली और अत्यधिक प्रतिक्रियाशील गैसों का एक परिवार है, जो उच्च तापमान पर ईंधन को जलाने से बनती हैं। नाइट्रोजन ऑक्साइड्स का प्रदूषण ऑटोमोबाइल, ट्रक, निर्माण उपकरणों और नौकाओं द्वारा होता है। नाइट्रोजन ऑक्साइड्स परिवार की गैसें स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर