लाइव न्यूज़ :

CAA-NRC पर नीतीश कुमार के बयान से नाराज BJP नेता संजय पासवान ने कहा- बिहार में नया गठबंधन बनाने से भी नहीं हिचकेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 08:33 IST

संजय पासवान ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि बिहार को राजद मुक्त होना चाहिए। बिहार में राजद की शक्ती बनी रहनी चाहिए क्योंकि यह राज्य में एकमात्र विपक्ष है, न कि कांग्रेस या कोई और राजनीतिक दल। अगर किसी कारण से हमारा गठबंधन गड़बड़ाता है तो हम नया गठबंधन बनाने में संकोच नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता संजय पासवान ने कहा कि यदि ऐसा हो तो हम आने वाले चुनाव में नया गठबंधन बनाने से भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि हम एनडीए को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे और अधिक सहयोगी और गठबंधन हमारे साथ जुड़ेंगे।

नए नागरिकता कानून व एनआरसी पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बिहार सरकार के गठबंधन दलों के नेताओं के बीच बयानों का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को बिहार के सीएम कुमार ने कहा था कि बिहार में एनआरसी लागू होने का सवाल ही नहीं है। इसके बाद प्रदेश के भाजपा नेता संजय पासवान ने कहा कि यदि ऐसा हो तो हम आने वाले चुनाव में नया गठबंधन बनाने से भी नहीं हिचकेंगे। 

इसके बाद संजय पासवान ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि बिहार को राजद मुक्त होना चाहिए। बिहार में राजद की शक्ती बनी रहनी चाहिए क्योंकि यह राज्य में एकमात्र विपक्ष है, न कि कांग्रेस या कोई और राजनीतिक दल। अगर किसी कारण से हमारा गठबंधन गड़बड़ाता है तो हम नया गठबंधन बनाने में संकोच नहीं करेंगे। हम एनडीए को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे और अधिक सहयोगी और गठबंधन हमारे साथ जुड़ेंगे।'

इसके अलावा, शिवसेना द्वारा महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में हमारे सबसे पुराने सहयोगियों में से एक शिवसेना ने हमें छोड़ दिया और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। लालू यादव पहले भाजपा का विरोध करके सत्ता में थे। हम चाहते हैं कि हमारे सबसे पुराने साथी और सहयोगी हमारे साथ बने रहें और अगर तब भी वे चले जाते हैं तो हमें नए साथी चुनने की स्वतंत्रता होगी।'

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो