लाइव न्यूज़ :

बीजीएसबी विश्वविद्यालय की फीस ढांचे में कमी की घोषणा

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:30 IST

Open in App

जम्मू, 29 मई जम्मू कश्मीर में बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) ने शनिवार को अधिकांश शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए अपने शुल्क में 50 प्रतिशत तक की कटौती करने के साथ ही 2021 सत्र के वास्ते विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की।

फीस में कटौती की घोषणा राजौरी स्थित विश्वविद्यालय के कुलपति अकबर मसूद ने की।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र एक जून, 2021 से ऑनलाइन जमा किये जा सकेंगे।’’

मसूद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर, स्नातक, बीटेक और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी।

कुलपति ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय द्वारा पेश अधिकांश शैक्षणिक कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत तक शुल्क में कटौती की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क भी 1,000 रुपये से घटाकर 6,50 रुपये प्रति फॉर्म कर दिया गया है।

मसूद ने इसे बीजीएसबीयू के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, ‘‘हम उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक सस्ती पहुंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और शुल्क संरचना में कमी इस दिशा में एक और कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?