लाइव न्यूज़ :

प.बंगाल के चुनाव के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: ममता बनर्जी ने शांति के लिए प्रार्थना की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 01:45 IST

Open in App

कोलकाता/पुरी, 26 फरवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बीच शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता में कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर एक पूजा का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अनुष्ठान किया, जो पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के जगन्नाथ स्वैन महापात्र ने कराया।

महापात्र भगवान जगन्नाथ के 'बड़ाग्राही' या अंगरक्षक होते हैं जब देवता को रथयात्रा के लिए मंदिर से बाहर ले जाया जाता है।

पुरी के पुजारियों का एक समूह पूजा कराने के लिए कोलकाता आया था।

पुजारियों ने यज्ञ कराया। मुख्यमंत्री ने भी अनुष्ठान में भाग लिया।

महापात्र ने कहा, "मैं लंबे समय से मुख्यमंत्री आवास पर पूजा करा रहा हूं। यह उनके घर पर एक वार्षिक अनुष्ठान है।"

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने चुनावों के दौरान बंगाल में शांति के लिए प्रार्थना की। मैंने उन्हें विजयभव का आशीर्वाद दिया है। प्रभु उन्हें जीवन में और चुनाव में भी आशीर्वाद देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए