लाइव न्यूज़ :

गर्भवती हथिनी की हत्या के बाद तेलंगाना में बेजुबान से बर्बरता, बंदर को पकड़कर फांसी पर लटकाया

By स्वाति सिंह | Updated: June 29, 2020 14:24 IST

तेलंगाना के खमाम जिले में अम्मापेलम गांव में बड़ी संख्या में बंदर घूम रहे थे। एक ग्रामीण इस बंदर को गांव ले गया और पेड़ से लटका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती हथिनी की हत्या के बाद तेलंगाना में जानवरों से बर्बरता की खबर सामने आई है।यहां कुछ लोगों ने बंदरों को फांसी पर लटका दिया

हैदराबाद: केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या के बाद तेलंगाना में जानवरों से बर्बरता की खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने बंदरों को फांसी पर लटका दिया और उनके पीछे कुत्ते भी पीछे छोड़ दिए। दरअसल, तेलंगाना के खमाम जिले में अम्मापेलम गांव में बड़ी संख्या में बंदर घूम रहे थे। बंदरों से किसान काफी परेशान हो गए।

इसी बीच एक दिन अचानक एक बंदर पानी में गिर गया। एक ग्रामीण इस बंदर को गांव ले गया और पेड़ से लटका दिया। लोगों ने यह इसलिए किया ताकि बाकी बंदर इसे देखकर डर सकें और गांव से भाग जाएं।

एक्शन में वन विभाग

इस घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग जमकर आलोचना की जा रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता जहां बंदर को टांगा गया है। वहीं, उसके पास कुछ लोग लाठी-डंडे लिए खड़े हैं। वहीं, वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमने इस मामले में तीन लोगों की पहचान की है। उनसे पूछताछ कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

केरल के मल्लपुरम गर्भवती हथिनी की हुई थी हत्या 

बीते जून में केरल के मल्लपुरम से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई थी, जहां एक गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल के पास वाले गांव पहुंच गई, लेकिन वहां शरारती तत्वों ने अनानास में विस्फोटक भरकर हथिनी को खिला दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

केरल के पलक्कड जिले में एक गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या के मामले को लेकर मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल में हथिनी की हत्या को लेकर काफी गंभीर है। केंद्र सरकार इस मामले में सही तरीके से जांच कर रही है और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, भारत की संस्कृति किसी जानवर को पटाखे खिलाने और मारने की नहीं है। केंद्र सरकार ने केरल से इस पूरे मामले पर गंभीर रुख अपनाते हुए रिपोर्ट भी मांगी है। 

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील