लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कर्नाटक में अनिल कुंबले ने डाला वोट, द्रविड़ चाहकर भी नहीं कर सकते हैं मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2019 15:42 IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु दक्षिण संसदीय सीट पर मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ वर्तमान लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।कर्नाटक के 28 में से 14 सीटों में मतदान जारी है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह शुरू हो गया। दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। साथ ही कर्नाटक के 28 में से 14 सीटों में मतदान जारी है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु दक्षिण संसदीय सीट पर मतदान किया। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद के सामने बीजेपी के 28 साल के तेजस्वी सूर्या हैं।

द्रविड़ नहीं डाल पाएंगे वोट

मतदान को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग के अभियान का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ वर्तमान लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। क्योंकि उन्होंने अपना आवास बदलने के बाद अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कदम नहीं उठाया। राहुल द्रविड़ और उनका परिवार बेंगलुरू के इंदिरानगर स्थित अपने पैतृक घर से अश्वतनगर चला गया था और इस कारण से उनका और उनकी पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।

चुनाव आयोग ने गत वर्ष मई में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरुकता अभियान के लिए राहुल द्रविड़ से सम्पर्क किया था।

इन सीटों पर हो रहा है मतदान

बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में असम और ओडिशा की पांच पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। 

वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं। इन सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच से आठ बजे तक मतदान चलेगा जबकि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक और ओडिशा की कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इ

सके अलावा जम्मू कश्मीर की दो सीटों सहित उत्तर प्रदेश एवं बिहार सहित अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सिर्फ तमिलनाडु की मदुरै सीट पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक मतदान चलेगा। दूसरे चरण में चुनाव वाली 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल द्रविड़अनिल कुंबलेकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील